ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोशल मीडिया में अपने नए अवतार को लेकर धमाल मचा रही डांसर सपना चौधरी । जी हां सलवार-सूट में नजर आने वाली बिग बॉस-11 की कंटेस्टेंट रही हरियाणा की स्टार डांसर सपना चौधरी अब एकदम बदल गई हैं । बता दे डांसर सपना चौधरी के मेकओवर ने इन दिनों फैंस को हैरान कर रखा है । सपना चौधरी पहले जैसे नहीं अब मॉर्डन और स्टाइलिश बन गई हैं ।
फोटोशूट को लेकर चर्चा में सपना
सपना चौधरी एक फोटोशूट को लेकर चर्चा में है । जो इन दिनों सोशल मीडिया में काफी खूब वायरल हो रहा है । सपना ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं फोटोज देखकर हर कोई सरप्राइज है । फोटोज में वे रेट्रो लुक में नजर आ रही हैं । नए अवतार में कैमरे के सामने पोज देती हुईं सपना बेहद खूबसूरत लग रही हैं ।


