ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में खालिस्तान की मांग लंबे समय से चलती आ रही है और अब ये मांग लंदन में भी शुरू हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि खालिस्तान समर्थक खालिस्तान की मांग को लेकर एक मुहिम की शुरूआत लंदन से कर सकते है। इस मुहिम की शुरूआत करने के लिए खालिस्तान के पोस्टर भी लगाए गए है। इन पोस्टर में खालिस्तान बनाने के रैफरैंडम को जनमत संग्रह की बात भी कही गई है।
गौरतलब है कि ब्रिटेन में इस मुहिम के साथ जुड़ी एक सिख जत्थेवंदी सिखस फॉर जस्टिस का कहना है कि वह अपना पहला ग्लोबल मार्च ट्राफलगर स्क्वायर से निकालेंगे। सूत्रों से पता चला है कि विदेश मंत्रालय ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उनको आशा है कि वो इस तरह की किसी भी तरह की मुहिम को उत्साहित नहीं करेंगे।
जिससे नफरत पैदा होती हो और दोनों देशों के रिश्ते प्रभावित हो। इसके इलावा उनका ये भी कहना है कि पूरी दुनिया में सिखों का दूसरे देशों के साथ संबंध अच्छे रहे है कुछ इस तरह के तत्व है जो सिखों को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश कर रहे है।
https://twitter.com/sikhsforjustice/status/1017556634460188672
वहीं दूसरी तरफ सूत्रों से ये भी पता चला है कि सिखस फॉर जस्टिस का कहना है कि वह 2020 तक जनमत संग्रह करवाए जाने की मांग करेंगे। ताकि भारत में खालिस्तान का जन्म हो सकें। साथ ही उनका ये भी मानना है कि इस सहारे वो दूनिया भर में रह रहे सिखों को घर मिल सकेंगे। सोशल मीडिया पर इस संबंधी जानकारी भी दी गई है।


