ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड की अभिनेत्री सनी लियोनी अपनी वायोपिक को लेकर विवादों में घिरती हुई नजर आ रही है। जानकारी अनुसार सनी लियोनी पर एक biopic बन रही है और इस बायोपिक की नाम करनजीत कौर रखा गया है जिस पर शिरोमणी कमेटी ने ऐतराज जताया है।
सूत्रों से पता चला है कि एसजीपीसी ने दिलजीत सिंह बेदी ने कहा है कि ऐसा करना सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है। साथ ही उन्होने ये भी कहा है कि सनी लियोनी अपना धर्म बदल चुकी है तो उनको अपने नाम के साथ कौर शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
सूत्रों का ये भी कहना है कि एसजीपीसी प्रधान के पास इस की शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। बता दें कि सनी लियोनी पर बनी फिल्म करनजीत कौर अनटाइटल स्टोरी 16 जुलाई को रिलीज होने वाली है और इस बायोपिक में सनी लियोनी के जीवन की कहानी दिखाई जाएगी। पर इस बायोपिक के नाम पर एसजीपीसी ने एतराज जताया है।


