ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पटियाला के रेलवे स्टेशन मालगाड़ी के नीचे आने से एक व्यक्ति की दोनों टांगे कट गई यह व्यक्ति नशा करने का आदी था और कल भी इसने नशा कर खुदकुशी करने की कोशिश की थी । लेकिन आज यह व्यक्ति माल गाड़ी के नीचे आ गया जिसे इलाज के लिए राजिंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
नशे की लत इतनी बुरी है कि इंसान अपनी जीवन लीला समाप्त करने से भी पीछे नहीं हटता ऐसा ही मामला शाही शहर पटियाला में देखने को मिला है जहां पर चरणजीत सिंह नाम के व्यक्ति ने शराब और नशे की लत के कारण अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की जिसमें रेल गाड़ी के नीचे आने से चरणजीत की दोनों टांगे कट गई , अब उसे इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नशे की लत ने एक बार फिर एक व्यक्ति को अपाहिज कर दिया। जरूरत है नशे के त्याग की और इस अनमोल जिंदगी की कदर करने की।
मालगाड़ी के नीचे आने से एक व्यक्ति की दोनों टांगे कटी
नशा करने का आदी था घायल व्यक्ति
पहले भी खुदकुशी की कोशिश कर चुका है घायल व्यक्ति
नशा करने का आदी था घायल व्यक्ति

