ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: एक कहावत तो आपने खूब सुनी होगी की दोस्त की खातिर तो जान देनी पड़े तो कोई बड़ी बात नहीं। लेकिन अब ये कहावत आए दिन झूठी साबित होती जा रही है।
क्योंकि बठिंडा में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की जान ले ली। दरअसल नौंवीं कक्षा का छात्र पार्टी से वापिस अपने घर लौट कर आया और अपने पिता की लाइसेंसी राइफल 12 बोर,2 कारतूस और 700 रुपए लेकर घर से अपने दोस्त फौजी के साथ चला गया। जिसके बाद भगौड़े फौजी ने गुरप्रीत की हत्या कर नहर में शव फैंक दिया।
वहीं मामले में जांच कर रही पुलिस अधिकारियो ने बताया कि भगौड़े फौजी मनदीप सिंह ने गुरप्रीत का कत्ल कर नहर में फैंक दिया।
बहरहाल हैरानी की बात तो ये है कि ये भगौंड़े फौजी मनदीप सिंह ने पहले तो गुरप्रीत से दोस्ती की और उसी के पिता की गन से हत्या कर देना कुछ अटपटा सा लग रहा है। लेकिन सच क्या है क्यों गुरप्रीत की हत्या की गई। ये तो पुलिस जांच पड़ताल के बाद ही साफ हो पाएगा।



