ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो 8 दिन के भारत दौरे पर हैं | वो अपने परिवार के साथ आए हैं | उनके तीन साल के बेटा लाइमलाइट में है । पीएम जस्टिन के सबसे छोटे बेटे हैड्रिन छाए हुए हैं । कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो अपनी पत्नी सोफी ग्रेग्वा और तीनों बच्चों के साथ आज अमृतसर पहुंच चुके है । उनका परिवार इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है और चर्चा उनकी लव स्टोरी की भी हो रही है । जो कुछ अलग है जी हां क्या आपको पता है । कनाडा के PM ने अपने ही छोटे भाई की गर्लफ्रेंड से शादी की थी ।
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने जब अपने परिवार के साथ भारत की धरती पर कदम रखा तो अपनी सादगी से हर किसी का दिल जीत लिया । जस्टिन ट्रूडो का पूरा परिवार पारंपरिक भारतीय परिधान पहने था। इस दौरान ट्रूडो की पत्नी सोफिया चंदेरी सूट में नजर आईं । चंदेरी का पीला सूट कनाडियन पीएम की पत्नी पर काफी फब रहा था । वैसे पीएम और उनकी पत्नी सोफी जीतने खूबसूरत है उतनी ही खूबसूरत उनकी लव स्टोरी भी है ।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो की पत्नी सोफी ग्रेग्वा एक एंकर और टीवी की शो होस्ट थीं और चैरिटी शो किया करती थीं । दोनों ने स्कूल की पढ़ाई एक साथ की ।
लेकिन स्कूल के बाद इनकी मुलाकात साल 2003 में दोबारा हुई । जस्टिन ट्रुडो के छोटे भाई माइकेल ट्रुडो और सोफी एक साथ एक ही क्लास में पढ़ते थे । मॉन्ट्रियल में दोनों एक साथ ही स्कूल जाया करते थे। सोफी जस्टिन के छोटे भाई माइकल की गर्लफ्रेंड थीं, लेकिन साल 1998 में हिमस्खलन की चपेट में आने से 23 साल के माइकल ट्रुडो की मौत हो गई। बचपन की मुलाकात के बाद साल 2003 में इन दोनों की दोबारा मुलाकात एक चैरिटी शो में हुई । जिसमें सोफी चैरिटी फंक्शन की को-होस्ट थीं। एक इंटरव्यू में सोफी ने बताया था कि उस मुलाकात के बाद फिर से दोनों करीब आए ।
सोफी ने इस मुलाकात के बाद उन्होंने जस्टिन को मेल भेजा, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया। पर तीन महीने के बाद एक दिन अचानक दोनों एक गली में आमने-सामने हो गए। इसके बाद सोफी ने अपना नंबर देने से इनकार कर दिया था। बाद में जस्टिन ने किसी तरह सोफी का नंबर हासिल कर लिया और डिनर पर बुलाकर शादी के लिए प्रपोज किया।
कुछ दिनों तक डेट करने के बाद इस कपल ने अक्टूबर 2004 में अपनी इंगेजमेंट का एलान कर दिया और साल 2005 में जस्टिन ट्रुडो और सोफी ग्रेग्वा ने शादी कर ली। इसके एक दशक बाद जस्टिन ट्रुडो साल 2015 में कनाडा के प्रधानमंत्री बन गए ।
ट्रुडो और सोफी की अनोखी प्रेम कहानी
ट्रुडो ने की थी अपने ही भाई की गर्लफ्रेंड से शादी
किसमत से जुड़ा उन दोनो को साथ
ट्रुडो के ही नसीब में था सोफी का प्यार
Watch Video
https://youtu.be/xS2Nfb9Cb44
