Patiala Murder:
पटियाला में सरपंच के बेटे ने महिला पर हमला कर दिया। अस्पताल पंहुचते ही मौत महिला की मौत हो गई। परिवार ने सरपंच और अन्य पांच पर हत्या का आरोप लगाया है। पटियाला के रोंगल गांव के मौजूदा सरपंच के बेटे ने महिला पर हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक महिला की बेटी कुलविंदर कौर ने कहा कि उसकी मां की हत्या गांव के सरपंच और दो अन्य लोगों ने की है। कुलविंदर कौर ने कहा कि मेरा बेटा 12 दिसंबर को गांव की तरफ आ रहा था। उस समय गांवों में चुनाव का माहौल था। बेटा पुलिस की गाड़ी देखकर डर गया। जिसके बाद गांव के सरपंच और दो अन्य पुलिसवालों ने इस मामले को गांव में पहले हुई गोलीकांड से जोड़ दिया और कहा कि बेटे पर केस दर्ज होगा। बेटे को बचाने के लिए हमसे डेढ़ लाख रुपये मांगे गए। हमारे मना करने के बाद, सरपंच ने गुस्से में आकर पुलिस में जाकर हमारी मां-बेटियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। इसके अलावा, परिवार के दूसरे लोगों ने भी सरपंच और दूसरों पर गंभीर आरोप लगाए।
मौके पर पहुंचे त्रिपड़ी थाना इंचार्ज सुखविंदर सिंह गिल ने कहा कि हमें हॉस्पिटल से जानकारी मिली थी। इसके बाद पता चला कि गांव रोगल की बलजीत कौर की मौत हो गई है। परिवार वालों के मुताबिक, गोल्डी नाम के एक आदमी पर आरोप लग रहे हैं। जो मौजूदा महिला सरपंच का बेटा है। SHO गिल ने कहा कि हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सही कार्रवाई की जाएगी।



