Parliament: संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगितः सत्र खत्म के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष की फोटो की चर्चा

Parliament Adjourned: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई. संसद का 19 दिन चला शीतकालीन सत्र समाप्त (Parliament…

Parliament Adjourned:

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई. संसद का 19 दिन चला शीतकालीन सत्र समाप्त (Parliament Adjourned) हो गया. शुक्रवार को दिन की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपना संक्षिप्त समापन भाषण दिया. उन्होंने बताया कि अहम क़ानूनों पर चर्चा के लिए सांसद देर रात तक सदन में बैठे रहे. इसके बाद उन्होंने सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया. यह शीतकालीन सत्र एक दिसंबर से शुरू हुआ था. संसद का शीतकालीन सत्र के खत्म होते ही सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों साथ बैठकर चाय की चुस्की लेते फोटो की चर्चा हो रही है.

Parliament Adjourned के बाद विपक्ष के बड़े नेता रहे शामिल-

संसद शीतकालीन सत्र के अनिश्चितकाल तक स्थगित (Parliament Adjourned) होने के बाद एक तस्वीर सामने आई. यह ओम बिरला के कमरे की थी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रियंका गांधी साथ बैठकर चाय का लुत्फ उठा रहे हैं. इस दौरान उनके साथ समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव, एनसीपी शरद पवार गुट सुप्रिया सुले समेत कई सांसद मौजूद थे. करीब 20 मिनट तक चली इस चाय पार्टी में सियासत कम और संवाद ज्यादा दिखा. इस दौरान प्रियंका के साथ बात करते हुए पीएम मोदी और राजनाथ सिंह मुस्कुराते नजर आए. कुछ सांसदों ने नए संसद भवन में एक समर्पित सेंट्रल हॉल बनाने का आग्रह किया.

सत्र में कितने विधेयक पारित हुए?

संसद शीतकालीन (Parliament Adjourned) सत्र में लोकसभा में इस बार कुल 15 बैठकें हुईं जो लगभाग 92 घंटे और 23 मिनट तक चलीं. सत्र के दौरान 10 सरकारी विधेयक फिर से स्थापित किए गए और कुल 8 विधेयक पारित हुए. इस सत्र में कई अहम विधेयक पारित किए गए. इनमें 20 साल पुरानी मनरेगा योजना को ख़त्म करने से जुड़ा ‘वीबी- जी राम जी’ विधेयक और निजी क्षेत्र के लिए न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में अवसर खोलने वाला ‘शांति’ विधेयक शामिल है.

  अन्य खबरें जानें-

Ludhiana: लुधियाना में आप और कांग्रेस की रैली के दौरान फायरिंग मामले में महिला कांग्रेसी पंच और पूर्व सरपंच सहित 18 पर केस दर्ज

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

https://www.youtube.com/live/4rxUD7tg51g?si=QHP8N_d5WHyELd4u 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *