Shimla Murder:
शिमला के भट्टाकुफर में स्कूल संचालिका मनीषा मित्तल की गोली मारकर हत्या के बाद पूरे इलाके में खौफ का माहौल है। मनीषा मित्तल का अपने भाई के साथ काफी सालों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। यह मामला हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। मनीषा पहले भी अपने भाई पर गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। मनीषा अपनी 17 साल की बेटी के साथ स्कूल परिसर में ही अकेली रहती थी। हत्या के बाद अब स्थानीय लोगों ने मनीषा की नाबालिग बेटी की जान को भी खतरा बताया है। लोगों ने पुलिस-प्रशासन से बेटी को तुरंत सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
वारदात से लोगों में आक्रोश
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विशेष टीमें गठित कर दी हैं। भाई-बहन के प्रॉपर्टी विवाद समेत सभी एंगल से जांच की जा रही है। लोगों में आक्रोश है कि राजधानी में सरेआम ऐसी वारदात हो गई और आरोपी फरार हैं।
अन्य ख़बरें जानें-
Kapurthala: पुलिस प्रशासन से इंसाफ न मिलने पर महिला ने दी जान देने की चेतावनी
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



