Kapurthala: पुलिस प्रशासन से इंसाफ न मिलने पर महिला ने दी जान देने की चेतावनी, जानिए महिला ने प्रशासन पर लगाए क्या गंभीर आरोप?

Kapurthala: कपूरथला जिले के गांव भंडाल बेट की रहने वाली एक महिला ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ न मिलने पर आत्महत्या जैसा कदम उठाने की…

Kapurthala: पुलिस प्रशासन से इंसाफ न मिलने पर महिला ने दी जान देने की चेतावनी, जानिए महिला ने प्रशासन पर लगाए क्या गंभीर आरोप?

Kapurthala:

कपूरथला जिले के गांव भंडाल बेट की रहने वाली एक महिला ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ न मिलने पर आत्महत्या जैसा कदम उठाने की चेतावनी दी है। महिला का आरोप है कि कई दिनों से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद उसकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिससे वह बेहद परेशान और निराश है। पीड़ित महिला सिमरनजीत कौर पत्नी दिलबाग सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके बेटे और बहू पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला किया गया था। इस हमले में दोनों (Kapurthala) घायल हो गए थे। परिवार ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कई दिनों से लगा रही है थानों के चक्कर

सिमरनजीत कौर का कहना है कि घटना के बाद से वह लगातार पुलिस अधिकारियों और थानों के चक्कर लगा रही है।लेकिन अभी तक उसे न्याय नहीं मिला है। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में उचित कार्रवाई करने से बच रही है। जिसके चलते परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। पीड़ित महिला ने कहा कि जब उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई तो उसने मजबूर होकर पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करने। जान देने की चेतावनी देने का फैसला किया। महिला का कहना है कि यदि जल्द ही उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह कोई बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर हो सकती है। महिला ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि उसके परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

अन्य ख़बरें जानें-

Pathankot Police Missing: पठानकोट में पंजाब पुलिस का युवक लापता

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *