Patiala Bomb Threats:
पंजाब के पटियाला में 12 स्कूलों को गुरुवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मेल के जरिए मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और टीमों को संबंधित स्कूलों के लिए रवाना किया। बच्चों को घर भेज कर स्कूलों को खाली करवा लिया गया है। इसके बाद स्कूलों की चेकिंग की जा रही है। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के परिवार के यादविंदरा पब्लिक स्कूल के अलावा अपोलो पब्लिक स्कूल, केवी पटियाला और माउंट लिटरला स्कूल शामिल हैं। डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि मेल की जांच की जा रही है।
अन्य ख़बरें जानें-
Assam, Puducherry, Kerala Voting: असम-पुड्डुचेरी और केरल आज वोटिंग
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



