Kangra Attack Driver Conductor
कांगड़ा जिला के पालमपुर में के पास बुधवार रात एक पंजाब के युवकों ने वोल्वो बस के चालक और परिचालक पर हमला कर दिया। बस बीड़ से दिल्ली जा रही वोल्वो बस पर थार सवार हमलावरों ने जानलेवा हमला किया। हमले में बस के चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आरोपियों के कब्जे से में चाकू, एक पिस्तौल और नशीला पदार्थ बरामद किया है।
चाकू, एक पिस्तौल और नशीला पदार्थ भी किया बरामद
जानकारी के अनुसार पालमपुर में के पास थुरल में थार गाड़ी में सवार हमलावरों ने बस को रुकवाया और चालक राज कुमार (48) निवासी पंजयाला (बैजनाथ) और परिचालक प्रवेश कुमार निवासी ज्वालामुखी पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों के पेट और पीठ पर गहरे घाव आए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद थुरल अस्पताल से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू, एक पिस्तौल और नशीला पदार्थ बरामद किया है। हमले में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गहन पूछताछ की जा रही है।
पठानकोट और होशियारपुर के आरोपि गिफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान बलविन्दर सिंह (45) पुत्र सूरी लाल निवासी मकान नंबर 449 ढांगू रोड पठानकोट पंजाब, निशान पाल (46) पुत्र खजान चंद निवासी सागला दसूया जिला होशियारपुर पंजाब और अलीश (21) पुत्र बलदेन राज इंदिरा कॉलोनी नंदपुर टंकी जंक्शन हाउस जिला पठानकोट पंजाब के तौर पर हुई है।
अन्य ख़बरें जानें-
Patiala Bomb Threat: पटियाला के 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



