Panipat Hidden Camera in City:
पानीपत शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख मार्गों में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक प्राइम लोकेशन पर गुप्त कैमरा लगे होने की सूचना मिली। भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह जासूसी उपकरण मिलने से इलाके के दुकानदारों और राहगीरों और स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। मौके पर पुलिस बल के साथ तकनीकी विशेषज्ञों और इंजीनियरों की एक टीम भेजी गई। इंजीनियरों की मदद से पुलिस ने बहुत ही सावधानी पूर्वक कैमरे को उस स्थान से निकाला। पुलिस ने उपकरण को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित कर लिया।
जासूसी के पीछे बड़ा मकसद होने की आशंका
प्रारंभिक जांच में जिस तरह से कैमरे को फिट किया गया था। वह किसी गहरी साजिश या जासूसी की ओर इशारा कर रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कैमरा लगाने के पीछे का कारण चौंकाने वाला हो सकता है। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या इसका इस्तेमाल किसी विशेष व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया जा रहा था या इसके पीछे कोई और आपराधिक मंशा थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कैमरे की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि इसमें डेटा कैसे स्टोर हो रहा था या इसे कहीं दूर से ऑपरेट किया जा रहा था। दोषियों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
11 माह पहले कपड़ा पानीपत से पकड़ा था पाकिस्तानी जासूसी
करीब 11 माह पहले पानीपत से पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले युवक नोमान इलाही निवासी हाली कॉलोनी को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया था कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उससे एक रेडमी का मोबाइल मिला। नोमान के वॉट्सऐप पर पाकिस्तानी आतंकी इकबाल की तरफ से वॉयस मैसेज आए हुए थे।
अन्य ख़बरें जानें-
Asha Bhosle Biography: गजल से पॉप तक हर दिल में बसने वाली आवाज अब खामोश
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



