PANCHKULA POLICE बनी बेजुबान पशुओं की जीवनरक्षक, घग्गर नदी की उफनती धारा के बीच 25 गायों और बछड़ों को सुरक्षित निकाला बाहर

पंचकूला 10 जुलाई लगातार हो रही तेज बारिश के कारण पंचकूला में घग्गर नदी का जलस्तर और बहाव दोनों बढ़ गया । लेकिन पंचकूला पुलिस…

Panchkula Police
पंचकूला 10 जुलाई

लगातार हो रही तेज बारिश के कारण पंचकूला में घग्गर नदी का जलस्तर और बहाव दोनों बढ़ गया । लेकिन पंचकूला पुलिस और जिला प्रशासन पहले से ही पूरी तरह सतर्क है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। DCP पंचकूला सृष्टि गुप्ता के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस चौकी इंचार्जों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने तथा लोगों के साथ-साथ पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।

इन्हीं निर्देशों के तहत सेक्टर-21 पुलिस चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर दीदार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान जब टीम सेक्टर-21 के समीप घग्गर नदी के किनारे पहुंची तो वहां का दृश्य बेहद चिंताजनक था। नदी के तेज बहाव के बीच करीब 25 गाय और बछड़े फंस गए थे तथा उनकी जान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा था।

मूसलाधार बारिश और घग्गर नदी की तेज धारा के बावजूद पुलिस कर्मियों ने नदी में सूझबूझ और टीम वर्क का परिचय दिया। सभी गायों और बछड़ों को सुरक्षित नदी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

DCP पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस का कार्य केवल अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि हर उस जीवन की रक्षा करना भी है जो किसी भी संकट में हो, चाहे वह इंसान हो या बेजुबान जानवर। जब घग्गर नदी की तेज धारा में ये गाय और बछड़े फंसे हुए थे, तब हमारी टीम ने बिना किसी देरी के उन्हें सुरक्षित बचाने का निर्णय लिया, क्योंकि हमारे लिए हर जिंदगी अनमोल है। भविष्य में भी पंचकूला पुलिस हर आपदा और संकट की घड़ी में पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ लोगों एवं बेजुबान पशुओं की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहेगी।

अन्य खबरेें जानें  

KURUKSHETRA UNIVERSITY में देश के पहले AI एनाबलिड़ प्लेसमेंट प्लेटफॉर्म और जॉब फेयर 2026 का किया गया आयोजन, कुलपति ने किया शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *