KURUKSHETRA UNIVERSITY में देश के पहले AI एनाबलिड़ प्लेसमेंट प्लेटफॉर्म और जॉब फेयर 2026 का किया गया आयोजन, कुलपति ने किया शुभारंभ

कुरुक्षेत्र 10 जुलाई कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के UIET के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने गूगल जेमिनी और प्लेसकॉम के सहयोग से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में देश का…

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय

कुरुक्षेत्र 10 जुलाई

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के UIET के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने गूगल जेमिनी और प्लेसकॉम के सहयोग से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में देश का पहला AI एनेबल्ड प्लेसमेंट प्लेटफॉर्म एवं जॉब फेयर-2026 का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया। इस जॉब मेले में 41 कंपनियां भाग लेने पहुंची।

कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित देश का पहला AI आधारित जॉब फेयर रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल है। यह आयोजन युवाओं और उद्योग जगत के बीच प्रभावी सेतु का कार्य करेगा तथा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

कुलगुरु प्रो. सोमनाथ ने कहा कि इस जॉब फेयर में प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही हैं। कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित यह मंच नौकरी तलाशने वाले युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराएगा, वहीं उद्योगों को योग्य और प्रशिक्षित मानव संसाधन प्राप्त करने में सहायता करेगा। उन्होंने कहा कि आज समाज तीन बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, उद्योगों को उपयुक्त कर्मचारी नहीं मिल रहे और कई बार नियुक्त कर्मचारी अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाते। AI आधारित जॉब फेयर इन समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

अन्य खबरेें जानें  

जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत , कैदी के परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया प्रदर्शन, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *