पंचकूला पुलिस ने सकेतड़ी में चलाया सर्च अभियान, 709 किराएदारों का सत्यापन, स्निफर डॉग से चेकिंग

पंचकूला, 7 सितंबर पंचकूला में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पंचकूला…

पंचकूला

पंचकूला, 7 सितंबर

पंचकूला में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस द्वारा लगातार विशेष चेकिंग, सर्च एवं सत्यापन अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर IPS पंकज नैन के निर्देशानुसार पुलिस की टीमें ऐसे क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रख रही हैं, जहां बड़ी संख्या में किराएदार, कामकाजी लोग तथा बाहरी व्यक्ति निवास करते हैं।

इसी कड़ी में आज सुबह MDC क्षेत्र के सकेतड़ी गांव में पंचकूला पुलिस की विभिन्न टीमों ने औचक विशेष चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया।DCP पंचकूला IPS अदिति सिंह तथाDCPक्राइम एंड ट्रैफिक IPS अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में अभियान के दौरान करीब 85 पुलिसकर्मियों की विभिन्न टीमों ने सकेतड़ी गांव में घर-घर जाकर जांच की।

पुलिस टीमों द्वारा कुल 380 घरों में रह रहे 709 किराएदारों का सत्यापन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। जिन किराएदारों का पुलिस सत्यापन नहीं करवाया गया था, उनके संबंध में नियमानुसार आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने केवल दस्तावेजों और किराएदारों के सत्यापन तक ही सीमित न रहते हुए स्निफर डॉग की मदद से संदिग्ध ठिकानों एवं वाहनों की भी जांच की।

पुलिस ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई तथा आवश्यक स्थानों पर गहन जांच की।पुलिस कमिश्नर IPS पंकज नैन ने कहा कि पंचकूला में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस द्वारा ऐसे क्षेत्रों में रहने वाले किराएदारों, कामकाजी लोगों तथा संदिग्ध व्यक्तियों का डाटा एकत्र कर उसका सत्यापन किया जा रहा है।

जिन लोगों का सत्यापन लंबित है, उनके संबंध में नियमानुसार प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति किराए के मकान, दुकान या किसी काम-धंधे की आड़ में किसी प्रकार की अवैध गतिविधि को अंजाम न दे सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें जानें –

पंचकूला में सेक्टर-28 आशियाना में मानसिक रूप से बीमार महिला पड़ोसी के घर में लगाने गई आग, खुद आई चपेट में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *