पंचकूला में सेक्टर-28 आशियाना में मानसिक रूप से बीमार महिला पड़ोसी के घर में लगाने गई आग, खुद आई चपेट में

पंचकूला, 7 सितंबर पंचकूला के सेक्टर-28 स्थित आशियाना कॉम्प्लेक्स में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मकान नंबर-73 में रहने वाली शांति नाम की महिला, जो…

पंचकूला

पंचकूला, 7 सितंबर

पंचकूला के सेक्टर-28 स्थित आशियाना कॉम्प्लेक्स में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मकान नंबर-73 में रहने वाली शांति नाम की महिला, जो कि मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है। शांति अपने सामने रहने वाले जमशेद के परिवार के घर को आग लगाने की कोशिश कर रही थी।

बताया जा रहा है कि महिला ने जमशेद के घर के बाहर से कुंडी लगा दी और अंदर पेट्रोल डाल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान आग भड़क गई और महिला खुद ही उसकी चपेट में आ गई। घर के अंदर मौजूद परिवार सुरक्षित बच गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत महिला पर पानी डाला और उसे बचाने की कोशिश की। घायल अवस्था में उसे पहले सेक्टर-6 सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अन्य खबरें जानें –

फरीदाबाद मे सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिले कर्मचारी, मंत्री ने दिया आश्वासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *