गुरुग्राम में कांग्रेस का ब्लॉक सम्मेलन, संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन, बूथ-ब्लॉक-जमीनी स्तर पर मजबूत होने पर दिया जोर

गुरुग्राम, 7 सितंबर गुरुग्राम के बादशाहपुर में ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र…

गुरुग्राम

गुरुग्राम, 7 सितंबर

गुरुग्राम के बादशाहपुर में ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे।

सम्मेलन का उद्देश्य बूथ और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है। इस दौरान स्थानीय जनसमस्याओं, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा हुई।

इस दौरान कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गुरुग्राम में जलभराव, कूड़े की समस्या, ट्रैफिक और अधूरी विकास परियोजनाओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि जिस शहर को कांग्रेस के समय ‘मिलेनियम सिटी’ के तौर पर विकसित किया गया, वह आज जलभराव और कूड़े की समस्या से जूझ रहा है।

दीपेंद्र हुड्डा ने गुरुग्राम की कई विकास परियोजनाओं को लेकर सरकार से सवाल किए। उन्होंने आधुनिक बस अड्डे, सरकारी अस्पताल और मेट्रो विस्तार की परियोजनाओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि महत्वपूर्ण काम अभी भी अधूरे हैं।दीपेंद्र हुड्डा की माने तो करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है।

बहरहाल ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन के जरिए पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। नेताओं ने बूथ, ब्लॉक और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने पर जोर दिया गया।

अन्य खबरें जानें –

पंचकूला पुलिस ने सकेतड़ी में चलाया सर्च अभियान, 709 किराएदारों का सत्यापन, स्निफर डॉग से चेकिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *