Panchkula Crime Branch: पंचकुला क्राइम ब्रांच 26 का टीम ने 3.400 किलो हेरोइन और 15 लाख रुपए कैश के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Panchkula Crime Branch Smuggler Arrest: पंचकुला क्राइम ब्रांच की टीम के द्वारा हाल ही में 3 किलो 400 ग्राम हेरोइन और 15 लाख रुपए कैश…

Panchkula Crime Branch: पंचकुला क्राइम ब्रांच 26 का टीम ने 3.400 किलो हेरोइन और 15 लाख रुपए कैश के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Panchkula Crime Branch Smuggler Arrest:

पंचकुला क्राइम ब्रांच की टीम के द्वारा हाल ही में 3 किलो 400 ग्राम हेरोइन और 15 लाख रुपए कैश के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। इस तस्कर से क्राइम ब्रांच की टीम के द्वारा पूछताछ की जा रही है। डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच 26 की टीम के द्वारा कुंडी गांव सेक्टर 20 से लवजोत नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था। ये पंजाब के जलालाबाद का रहने वाला है और इससे करीब 3 किलो हीरोइन और 15 लाख कैश बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर 4 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है और रिमांड के दौरान बात निकाल कर आई है कि आरोपी चंडीगढ़ रहता था। इस हेरोइन तस्करी मामले में जुड़े हुए हैंडल्स की भी पहचान हो चुकी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सिरसा के बाद सबसे बड़ी हेरोइन की खेप पंचकूला में पकड़ी गई है। उन्होंने कहा इसके तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। हैंडलर चैन आईडेंटिफाई हो चुके हैं और जल्दी इनके सप्लाई चैन के लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावा हीरोइन का सोर्स पाकिस्तान से ट्रेस किया जा रहा है। जांच में दो-तीन लोगों के और नाम सामने आए हैं जिनका जल्द खुलासा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 3 किलो 400 ग्राम हेरोइन की कीमत करीब 6 करोड रुपए है।

अन्य ख़बरें जानें-

Jalandhar PNB Robbery: जालंधर के पीएनबी बैंक में डकैती 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *