पाकिस्तानी सेना ने शाहरूख खान की वेब सीरीज पर जताई आपत्ति

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड सुरसस्टार किंग खान इन दिनों नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वेब सीरिज का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड सुरसस्टार किंग खान इन दिनों नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वेब सीरिज का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ये वेब सीरीज भारत और पाकिस्तान की खूफियां एजेंसी के बीच टकराव को लेकर बनाई गई है। इमरान हाशमी और विनीत कुमार सिंह मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

जहां लोग इसके ट्रेलर को बेहद पसंद कर रहे हैं, वहीं पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने शाहरुख खान पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीटर के जरिए कहा है कि, शाहरुख खान बॉलीवुड सिंड्रोम में घिरे रहिए। हकीकत के लिए रॉ के जासूस कुलभूषण जाधव, विंग कमांडर अभिनंदन और 27 फरवरी 2019 की स्थिति देखिए। आप इसके बजाए भारत अधिकृत जम्मू-कश्मीर में हो रहे जुल्म और नाजीवाद के प्रति आसक्त आरएसएस के खिलाफ शांति और मानवता को प्रोत्साहित कर सकते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *