ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:कुख्यात बदमाश कौशल को आज दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से सुबह 4 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है। ये गिरफ्तारी एकसीएफ की टीम ने की है। इस मामले को लेकर आज दोपहर 3 बजे फरीदाबाद के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर केके राव प्रेस कांफ्रेस करेंगे। केके राव अभी तक एसचीएफ के चीफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
बताया जा रहा है कि बदमाश कौशल स्पेन भागने की तैयारी कर रहा था। उसके पास से 14 मोबाइल भी बरामद हुए हैं। बता दें कि 8 महीने पहले गैंगस्टर कौशल के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। गुरुग्राम पुलिस ने उसके खिलाफ ऑपरेशन क्लीन अप चला रखा था। इस समय कौशल हरियाणा का सबसे कुख्यात गैंगस्टर के रूप में शुमार है। फिलहाल कौशल को एसटीएफ ने गुरुग्राम की कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।

