Pakistan Airstrike Afghanistan: पाकिस्तानी सेना का अफगानिस्तान पर हवाई हमाला: नौ बच्चों समेत दस लोगों की मौत, सरकार ने की पुष्टि

Pakistan Afghan Tensions: अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत मंगलवार को एक रिहायशी इलाके में पाकिस्तानी सेना ने हवाई हमला किया. इस हमले में नौ बच्चों समेत…

Pakistan Afghan Tensions:

अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत मंगलवार को एक रिहायशी इलाके में पाकिस्तानी सेना ने हवाई हमला किया. इस हमले में नौ बच्चों समेत दस लोग मारे गए. अफगान सरकार ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार, यह हमला आधी रात के हुआ जिसमें एक स्थानीय निवासी के घर को निशाना बनाया गया. इससे दोनों देशों के बीच में सीमा पर दुश्मनी बढ़ने की चिंता फिर से बढ़ गई. तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि यह हमला रात को करीब 12:00 बजे खोस्त के गुरबुज जिले के मुगलगई इलाके में हुआ.

तालिबान सरकार ने की पुष्टि-

अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी सेना के हवाई हमले ने सीमा पर तनाव बढ़ा दिया है. इस हमले में 9 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत की खबर है. हमले की पुष्टि करते हुए अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि

खोस्त के अलावा कुनर और पक्तिका में भी एरियल अटैक किए गए. खोस्त में विलायत खान के घर पर हुए हमले से पूरा घर नष्ट हो गया. अन्य हमलों में चार अन्य निवासी घायल हुए हैं.

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में लगातार बढ़ रहा विवाद-

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच हिंसा का नया दौर शुरू हो गया है. अक्टूबर भारी झड़पों के बाद कुछ समय के लिए लड़ाई रुकी, लेकिन अब फिर तनाव चरम पर है. 9 अक्टूबर को पाकिस्तान ने काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में एयरस्ट्राइक की. इसके बाद अफगान तालिबान ने भी जवाबी कार्रवाई की. तालिबान सेनाओं ने 11 और 12 अक्टूबर की रात के बीच अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर कई पाकिस्तानी मिलिट्री पोस्ट पर हमला किया, जिससे भारी गोलीबारी हुई.

हमलों के बाद, तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उनका ऑपरेशन खत्म हो गया है. हालांकि पाकिस्तानी अधिकारियों ने किसी भी सीजफायर की घोषणा को खारिज कर दिया और अपनी मिलिट्री कार्रवाई जारी रखी. उस समय तालिबान के एक प्रवक्ता ने कन्फर्म किया था कि लड़ाई 12 अक्टूबर की सुबह तक जारी रही. दोनों देशों ने कहा कि उन्होंने एक-दूसरे को भारी नुकसान पहुंचाया है और कई बॉर्डर पोस्ट को तबाह कर दिया है या उन पर कब्जा कर लिया है.

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *