Afghanistan Attack: अफ़ग़ानिस्तान के कुनार में हमला: सात लोगों की मौत, 75 से ज़्यादा लोग घायल, पाकिस्तान पर हमले के लागाए आरोप

Afghanistan Attack: अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी प्रांत कुनार में सोमवार को हुए एक हमलों में सात लोगों की मौत हो गई और 75 से ज़्यादा लोग…

Afghanistan Attack: अफ़ग़ानिस्तान के कुनार में हमला: सात लोगों की मौत, 75 से ज़्यादा लोग घायल, पाकिस्तान पर हमले के लागाए आरोप

Afghanistan Attack:

अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी प्रांत कुनार में सोमवार को हुए एक हमलों में सात लोगों की मौत हो गई और 75 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं. अफ़ग़ानिस्तान के तालिबान शासन के अधिकारियों का आरोप है कि ये हमले पाकिस्तान ने किए. तालिबान शासन के डिप्टी प्रवक्ता हमदुल्लाह फ़ित्रत ने दावा किया कि सोमवार दोपहर 2 बजे शुरू हुए पाकिस्तानी हमलों में मोर्टार और रॉकेट दाग़े गए.

तालिबान के मुताबिक़, घायलों में यूनिवर्सिटी के 30 छात्र, बच्चे और आम नागरिक शामिल हैं. दूसरी तरफ़, पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा है कि यूनिवर्सिटी और रिहायशी इलाक़ों को निशाना बनाने की ख़बरें झूठी हैं. कुछ हफ़्ते पहले अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्ति केंद्र पर हवाई हमला हुआ था, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 269 लोगों की मौत हुई थी.

अन्य ख़बरें जानें-

AAP Rajya Sabha MP “Gaddaar” : आप के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने से दोनों दलों 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *