ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कड़ी माथापच्ची के बाद आखिरकार पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया। आज उन्हें सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद उनका मेडिकल चैकअप भी किया गया। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने सीबीआई दफ्तर में ही चैकअप किया गया। बुधवार को चिदंबरम पहले कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में चिदंबरम ने कहा कि, आईएनएक्स मामले में उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं है, सीबीआई और ईडी ने उनके खिलाफ कोई चार्जशीट भी दाखिल नहीं की।

