4.90 लाख से अधिक किसानों के खातों में 15,871.51 करोड़ रुपये की अदायगी: लाल चंद कटारूचक

चंडीगढ़, 25 अप्रैल: निर्बाध खरीद सीजन के अपने वादे को पूरा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पूरी…

4.90 लाख से अधिक किसानों के खातों में 15,871.51 करोड़ रुपये की अदायगी: लाल चंद कटारूचक

चंडीगढ़, 25 अप्रैल:

निर्बाध खरीद सीजन के अपने वादे को पूरा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पूरी फसल की खरीद और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई कर रही है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 4,90,260 (4.90 लाख) किसानों को 15,871.51 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। आवक के संदर्भ में, राज्य भर की मंडियों में 87,89,802.82 मीट्रिक टन गेहूं पहुंच चुका है, जिसमें से कल देर शाम तक 83,94,114 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि लिफटिंग की प्रकिया में भी तेज़ी देखने को मिल रही है।

खरीद के मामले में जिला पटियाला अग्रणी है, जहां कुल 7,83,749.85 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। संगरूर जिला  7,24,988.5 मीट्रिक टन के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि फिरोजपुर 5,95,924.35 मीट्रिक टन खरीद के साथ तीसरे स्थान पर है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ ही मंडियों में साफ-सफाई और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

अन्य ख़बरें जानें-

MANN GOVT OFFERS 33% SUBSIDY ON BT HYBRIDS &  DESI COTTON SEEDS; TARGETS 1.25 LAKH HECTARES FOR KHARIF 2026: GURMEET KHUDIAN

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *