LIC में हिस्सेदारी बेचने का हुआ विरोध, 4 फरवरी को हड़ताल पर कर्मचारी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शनिवार को वित्त मंत्री सीतारमण ने देश का बजट पेश किया था, इस दौरान वित्त मंत्री सीतारमण ने अपने भाषण में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शनिवार को वित्त मंत्री सीतारमण ने देश का बजट पेश किया था, इस दौरान वित्त मंत्री सीतारमण ने अपने भाषण में LIC में सरकार की हिस्सेदारी को बेचने की बात की थी, जिसको लेकर अब LIC में सरकार की हिस्सेदारी को बेचने के फैसले का कर्मचारियों ने कड़ा विरोध किया है। साथ ही अब LIC के कर्मचारी 4 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जा रहे हैं। लेकिन ये हड़ताल एक घंटे की ही रहेगी। इस दौरान कर्मचारी प्रदर्शन भी करेंगे।

जानिए क्या है LIC 

बतादें कि, भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC को देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी के ऱुप में जाना जाता है, LIC का देश के जीवन बीमा बाजार पर तकरीबन-तकरीबन तीन-चौथाई का कब्जा है।

निर्मला सीतारमण ने पेश किया था बजट

इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार का शनिवार को बजट पेश किया था। बतादें कि, निर्मला सीतारमण ने अब तक का सबसे बड़ा भाषण भी दिया था।,इस दौरान उन्होंने कहा कि, बजट देश की आकांक्षाओं का बजट है,ये बजट वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए है। ढाई घंटा लंबा भाषण देने के बाद उनके गले में कुछ दिक्कत हुई जिसके बाद उन्होंने अपना बाकी भाषण सदन के पटल पर रख दिया।

LIC में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचेगी सरकार
वहीं वित्त मंत्री ने ऐलान किया था कि भारत सरकार LIC में अपने हिस्से को बेचेगी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है। वित्त मंत्री ने कहा था कि 2020-21 के लिए जीडीपी का अनुमान 10 फीसदी का है और इस वित्तीय वर्ष में खर्च का अनुमान 26 लाख करोड़ रुपये का है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *