ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली के चुनावी मौसम में कांग्रेस ने भी अपना आज घोषणापत्र जारी कर दिया है। घोषणापत्र जारी करने के मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, आनंद शर्मा और अजय माकन मौजूद।
300 यूनिट बिजली फ्री
वही कांग्रेस ने कहा कि, अगर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनी तो छह महीने के भीतर बेहतरीन लोकपाल बिल। और 300 यूनिट बिजली फ्री, दी जाएगी और 20 हजार लीटर से कम पानी खर्च करने पर कैशबैक दिया जाएगा., अपने घोषणापत्र में कांग्रेस ने दिल्ली की जनता से वादा किया है कि, कांग्रेस युवा स्वाभिमान योजना के तहत दिल्ली के ग्रैजुएट युवाओं को 5000 और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को 7500 का हर महीने बेरोजगारी भत्ता देगी। साथ ही बीपीएल परिवारों के एक सदस्य को 25 लाख तक की एकमुश्त राशि दी जाएगी। साथ ही, वहीं सरकारी नौकरी में दिल्ली में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।
पलूशन कंट्रोल किया जाएगा
इसके साथ ही कांग्रेस ने कहा कि कुल बजट का 25 फीसदी हिस्सा दिल्ली का पलूशन कंट्रोल पर खर्च किया जाएगा। घोषनापत्र में वादा करते हुए कांग्रेस ने कहा कि, 300 यूनिट तक फ्री बिजली, 300 से 400 यूनिट तक 50 प्रतिशत फ्री और 400 से 500 यूनिट तक 30 प्रतिशत फ्री बिजली दी जाएगी। और दिल्ली की सभी अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करेगी किया जाएगा।दिल्ली के कल्याण और बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए पांच सालों में 35,000 करोड़ खर्च किये जाएंगे। कर्नाटक की इंदिरा कैंटीन की तर्ज पर दिल्ल् में 100 इंदिरा कैंटीन खोली जाएगी। जिन लोगों की नौकरी चली गई उन्हें 5000 छंटनी मुआवजा भी दिया जाएगा। बतादें कि, दिल्ली में 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे जबकि 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

