ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: Oneplus ने अपने ग्राहकों को फ्रॉड ट्रांजैक्शन को लेकर अपना बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा कि Oneplus में तकरीबन 40 हज़ार ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड को हैक करने की कोशिश की गई थी।
सभी सिस्टम पर साइबर अटैक हुआ था। जिस कारण हमारे सभी ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड के साथ जुड़ा सारा डाटा चोरी हो गया था।
इसके इलावा कंपनी ने ये भी बताया कि जिस भी ग्राहक ने नवंबर से लेकर 11 जनवरी तक अपने क्रेडिट के जरिए मोबाइल को खरीदा है, उनके Cards के साथ पैमेंट करने की कोशिश की गई है। जिस कारण Oneplus ने अपने सभी ग्राहकों से मांफी मांगी है।


