ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर जसविंदर पाल सिंह ने गोलीमार कर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार जसविंदर पाल सिंह दो महीने की छुट्टी बिताकर वापस लौटे थे।
ड्यूटी पर लौटते ही उन्होंने ऐसा कदम उठाया। घटना के वक्त मौजूद पुलिस कर्मी ने बताया कि जांच के दौरान उनकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि वो काफी समय से अपनी बहू और उसके चार रिश्तेदार से काफी परेशान थे।
उनके बेटे सिमरजीत से शादी करने के बाद भी बहू के परिवार वाले विदेश में सेटल नहीं होने नहीं दे रहे है। इससे वो काफी तनाव में थे और आखिर में खुद को गोली मारकर जिंदगी खत्म कर ली।
बता दें इंस्पेक्टर जसविंदरपाल सिंह को चार आतंकियों को मार गिराने के कारण सम्मानित भी किया जा चुका था। फिलहाल पुलिस ने जसविंदर पाल सिंह के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। दर्ज मामले में जसविंदर की बहू, बहू के भाई-बहन और समधन को आरोपी बनाया गया है।



