ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: संगरुर में कर्ज के बोझ से परेशान किसानों ने सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन कर अपना रोष जताया। बढ़ते तेल के दामों और कर्ज की मार से किसान लगातार परेशान है।
इसी कारण किसानों ने ट्रैक्टरो को बाज़ारो में खुद रस्सों से खीचकर तेल की बड़ी कीमतों पर सरकार के खिलाफ हमला बोला।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इतनी मंहगाई में खेती उनके बस की बात नहीं है। तेल की कीमत बहुत ज्यादा बढ़ गई है।
खेती की हर एक मशीन तेल पर निर्भर है। केंद्र सरकार को जगाने के लिए वो ट्रेक्टर खींच कर प्रदर्शन कर रहे है।



