ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार नौजवानों की मौत का सिलसिला जारी है। ऐसा ही एक और मामला जालंधर से सामने आया है जहां पर नौजवान की नशे के ओवरडोज के कारण उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी अनुसार पेट्रोल पंप के वॉशरूम में युवक ने नशे का इंजेक्शन लगाया था काफी समय तक वॉशरूम का दरवाजा बंद रहने के कारण लोगों ने जब दरवाजा तोड़ा तो उनको युवक की लाश मिली। मौके पर मौजूद लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने मामले की जांच करत हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने बताया कि युवक की मौत नशे का टीका लगाने की वजह से हुई है।
परिजनों का कहना है कि युवक को इंजेक्शन कोई मेडिकल स्टोर वाला व्यक्ति देकर गया था जिस पर पुलिस का कहना है जब तक पुलिस मेडिकल स्टोर वाला पकड़ नहीं लेती तब तक लाश को परिजनों को सौंपी नहीं जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


