ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले में आज एक युवती ने चालान काटे जाने पर जमकर उत्पात मचाया| वहीँ इस पूरे मामले का वीडियो सोशल वीडियो पर खूब वायरल हो रहा है| वीडियो में दिख रहा है की इस युवती ने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी की और उन्हें गालियां भी निकाली| लेकिन इतना सब होने के बावजूद भी पुलिस बेबस नज़र आई और मूकदर्शक बनकर खड़ी देखती रही|
चालान काटने पर पुलिसकर्मियों को दी गाली और अपनी स्कूटी में आग लगाने की भी दी धमकी
आपको बता दे की यह घटना सोनीपत शहर के गीता भवन चौक की है| जहाँ पुलिस द्वारा चालान काटे जाने पर इस युवती ने खूब हंगामा किया और पुलिसकर्मियों को गाली दी वहीँ युवती ने अपनी स्कूटी में आग लगाने की बात भी की| गुस्से में युवती ने कई बार सामने खड़े पुलिस कर्मियों पर भी स्कूटी चढ़ाने का प्रयास किया और कहा– मेरी वीडियो बनाकर मीडिया में दे दो, मैं नहीं डरती| ये हंगामा करीब आधे घण्टे तक चला| उसके बाद महिला की मां ने मौके पर पहुंचकर पुलिस का चालान अदा कर महिला को वहां से लेकर चली गई|
वहीँ इस पूरे मामले में ड्यूटी पर तैनात एएसआई राजपाल ने बताया कि युवती के पास स्कूटी के डॉक्यूमेंट नहीं थे और न ही उसने हेलमेट लगा रखा था इसलिए पुलिस द्वारा उसका चालान काटा गया| लेकिन महिला वो चालान भी नहीं भरना चाहती थी, जिसके बाद उसने यह सब हंगामा किया |
Watch Video
https://youtu.be/W45qLM37vM0
