ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर के डीजीपी के पद पर 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी दिलबाग सिंह को न्युक्ति किया गया है। बता दें कि जम्मू कशमीर के पूर्व डीजीपी एस पी वेैद्य का तबादला कर उनको परिवहन विभाग में ट्रांसपोर्ट का नया डीजीपी नियुक्त कर दिया है।
वहीं दूसरी तरफ दिलबाग सिंह अभी पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत है।। गौरतलब है कि जम्मू कशमीर में हाल के दिनों में पुलिसकर्मियों के अपहरण की वारदातें बढ़ गई है।
सूत्रों से पता चला है कि पुराने डीजीपी से पुलिसकर्मी के परिजनों के अपहरण के मामले में जम्मू कश्मीर के नए बने राज्यपाल नाराज चल रहे थे जिस कारण ये कार्रवाई की गई है हालांकि राज्यपाल के द्वारा इस बात को महज अफवाह ही बताया गया है।


