ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बठिंडा में एक और किसान कर्ज की बलि चढ गया। बता दें कि 55 वर्षीय किसान मलकीत सिंह ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
किसान पर करीब 4 लाख रूपए का कर्जा था जिस कारण वो काफी परेशान था। बता दें कि किसान सिर्फ 2 एकड़ वाली जमीन पर खेती किया करता था। पर कर्ज ना चुका पाने के कारण उसने अपनी जान दें दी।
ऐसा पहला मामला नहीं है कि किसान ने खुदकुशी की हो इससे पहले भी किसान कर्ज की बलि चढ़ते आए है। पंजाब सरकार के कर्ज मांफी स्कीम लागू करने से पहले भी और स्कीम के बाद भी किसान खुदकुशी करते रहे है। पर पंजाब सरकार इन किसानों के लिए कुछ भी नहीं कर रही है।


