#Breaking: सिंह भाईयों को बड़ा झटका, अदालत ने जायदाद को कुर्क करने के दिए आदेश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली हाईकोर्ट ने फॉर्टिस हैल्थ केयर के प्रमोटर सिंह भाइयों मालविंदर और सविंदर सिंह की 2 होल्डिंग कंपनियों की जायदाद कुर्क करने के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली हाईकोर्ट ने फॉर्टिस हैल्थ केयर के प्रमोटर सिंह भाइयों मालविंदर और सविंदर सिंह की 2 होल्डिंग कंपनियों की जायदाद कुर्क करने के आदेश जारी किए है। आरएचसी होल्ड़िग और ऑस्कर इंनवेस्टमैंट दोनों ही प्राईवेट कंपनियां है जिनकी जायदाद कुर्क हो जाएगी जो कही भी गिरवी नहीं है।

malvinder singh shivinder singh

अदालत ने आरएचसी होल्डिंग के बैंक खातो के प्रयोग पर भी रोक लगा दी है। इस खाते में से सिर्फ कर्मचारियों को वेतन दी जा सकती है। अदालत ने मालविंदर और सविंदर को बिना गिरवी वाले निजी संपत्ति की जानकारी देने के भी हुक्म दिए है। बता दें कि अदालत ने ये आदेश जापान की दायिची सैकिऊ को 3500 करोड़ देने के संदर्भ में दिए है।

malvinder singh shivinder singh

मालविंदर और सविंदर दाइची के खिलाफ सिंगापुर आरबिट्रेशन अदालत में केस कर चुके है दिल्ली हाईकोर्ट ने आरबिट्रेशन अदालत के फैसले को सही ठहराया था। जिस पर दोनो भाईयों का कहना था कि आरबिट्रेशन अदालत का फैसला भारत में लागू नहीं हो सकता पर कोर्ट ने यह दलील रद्द कर दी। दोनों भाईयों पर वित्तीय सेवा कंपनी रेलिगर एंटरप्राइजेज पर भी गलत तरीके से पैसा निकालने के भी आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *