ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे के हो जाने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार व्यक्ति को कुचल दिया।
जिस कारण साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

