ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जस्टीस रणजीत सिह कमीशन जिसने पिछली अकाली भाजपा सरकार के दौरान पंजाब में हुए श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं के बारें में अपनी रिपोर्ट सौंपी। जिसके बाद रंजीत सिंह कमीशन पर गंभीर सवाल उठ रहे है। बता दें कि इस मामले की मुख्य गवाह अपनी बात से पलट गया है जिस कारण कमीशन को बहुत बड़ झटका लगा है।
पर इस मामले के गवाह हिम्मत सिंह का एक बडा बयान समाने आया है उसने कहा है कि सुखजिंदर सिंह रंधावा ने उसके ऊपर दबाब बनाया था जिसके बाद उसने बादल के खिलाफ अपना बयान दिया था। साथ ही उसने ये भी कहा है कि ये रिपोर्ट पहले से ही तैयार थी।
हिम्मत सिंह का ये भी कहना है दबाव डाल कर ही उससे कागजों पर दस्तखस्त करवाए गए। सूत्रों से ये भी पता चला है कि ये रिपोर्ट पहले ही लीक हो गई है। गौरतलब है कि हिम्मत सिंह के बयान आधार पर ही बादलों का नाम रिपोर्ट में दर्ज किया गया था पर अब वो अपनी बयान से मुकर गया है जिसके बाद कमीशन को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।


