ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के कई पंजाबी व्यक्ति अपने कामों को लेकर और अपने उज्जवल भविष्य के लिए विदेश जा रहे है। पर वहीं दूसरी तरफ बात की जाए विदेश की तो वहां पर पंजाबियों के साथ बिल्कुल भी अच्छा व्यवहार नहीं हो रहा है।
पांच ककारों के साथ बेअदबी और पंजाबियों का हो रही हत्याओं से साफ पता चल रहा है कि वहां पर पंजाबी सुरक्षित नहीं है। विदेशी धरती पर ये मामला थमने की जगह बढ़ते ही जा रहे है। ऐसा ही ताजा मामला कैनेडा के सरी से सामने आया है जहां पर पंजाबी व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया है। सूत्रों से पता चला है कि पंजाबी व्यक्ति की पहचान 48 साल के लखविंदर सिंह के नाम से हुई है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब विदेशी धरती पर किसी पंजाबी व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया हो। खैर इस तरह के मामलो पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है।


