ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जींद के नवनिर्वाचित विधायक कृष्ण मिड्ढा का शपथ ग्रहण समारोह टल गया है। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह 6 फरवरी को होगा। इस समारोह में बीजेपी विधायक कृष्ण मिड्ढा को स्पीकर कंवरपाल गुर्जर पद और गोपनियता शपथ दिलवाएंगे।
इस दौरान कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेगे। गौरतलब है कि भारी मतों के साथ बीजेपी के कृष्ण मिड्ढा ने जींद उपचुनाव में जीत हासिल की थी।

