Nuh Police: नूंह में पाक जासूसी और टेरर फंडिंग केसः सन्नी और रिजवान के बीच 50 हजार का लेन-देन उजागर, ड्रग्स नेटवर्क और हवाला कनेक्शन भी आया सामने

Nuh Police Terror Funding Network: नूंह जिला पुलिस (Nuh Police) ने पाकिस्तानी जासूसी और टेरर फंडिंग से जुड़े एक बड़े मामले में अहम खुलासे किए…

Nuh Police Terror Funding Network:

नूंह जिला पुलिस (Nuh Police) ने पाकिस्तानी जासूसी और टेरर फंडिंग से जुड़े एक बड़े मामले में अहम खुलासे किए हैं. पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी संदीप उर्फ सन्नी से पूछताछ के दौरान सामने आया है कि उसका मुख्य आरोपी युवा वकील रिजवान के साथ 50 हजार रुपये का लेन-देन हुआ था. यह रकम हवाला के जरिए विदेशी ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ी बताई जा रही है.

एसआईटी जांच में अब तक आठ गिरफ्तारियां-

तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहा है. अब तक इस नेटवर्क से जुड़े कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस के अनुसार यह नेटवर्क पाकिस्तानी हैंडलर्स, विदेशी ड्रग्स डीलरों और हवाला के जरिए देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था.

Nuh Police रिजवान से शुरू हुआ पूरा मामला-

इस केस की शुरुआत 26 नवंबर को युवा वकील रिजवान की गिरफ्तारी से हुई थी. जांच में सामने आया कि रिजवान पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था और हवाला के माध्यम से टेरर फंडिंग कर रहा था. उसके बाद पंजाब से एक मिठाई विक्रेता समेत कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

सन्नी का ड्रग्स नेटवर्क से गहरा नाता-

29 दिसंबर को पंजाब के संगरूर निवासी संदीप उर्फ सन्नी और उसके साथी की गिरफ्तारी हुई, जो इस केस की आठवीं गिरफ्तारी थी. सन्नी को चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था, जिसमें से एक दिन का रिमांड अभी शेष है. डीएसपी अभिमन्यु लोहान के मुताबिक सन्नी विदेशी ड्रग्स डीलरों के सीधे संपर्क में था और रिजवान से उसके करीबी संबंध थे. रिजवान के बैंक खाते से सन्नी को 50 हजार रुपये का ट्रांसफर भी सामने आया है.

पूरा परिवार ड्रग्स कारोबार में शामिल-

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सन्नी का पूरा परिवार ड्रग्स कारोबार से जुड़ा हुआ है. सन्नी के भाई पर पंजाब में दो एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं, जबकि सन्नी खुद तीन एनडीपीएस मामलों का सामना कर रहा है. उसकी मां पर भी छह एनडीपीएस केस दर्ज पाए गए हैं. पुलिस का कहना है कि जांच में लगातार नई कड़ियां सामने आ रही हैं और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं. तावडू सदर थाना पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

अन्य खबरें जानें-
HTTPS://LIVINGINDIANEWS.CO.IN/HOME-PAGE/PUNJABI-NEWS/
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *