SGPC ने हल्दीराम कंपनी के खिलाफ जारी किया कानूनी नोटिस, वजह ये…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है और ये तस्वीर एक नमकीन भुजिया वाले पैकेट की है जिसमें श्री हरिमंदिर साहिब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है और ये तस्वीर एक नमकीन भुजिया वाले पैकेट की है जिसमें श्री हरिमंदिर साहिब की तस्वीर छापी गई है। कहा जा रहा है कि ये हल्दीराम भुजियावाला कंपनी के पैकेट की है जिस पर श्री हरिमंदिर साहिब की तस्वीर छपी हुई है। वायरल हो रही तस्वीर के कारण सिखों में काफी रोष पाया जा रहा है।

packet

सूत्रों का कहना है कि शिरोमणी कमेटी के प्रधान गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने हल्दीराम भुजियावाला कंपनी के खिलाफ कानूनी नोटिस भेजा। साथ ही लोगोंवाल ने ये भी कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब सिखों का धार्मिक स्थान है और इस धार्मिक स्थान की पवित्रता को नुकसान पहुंचाने वाले को बर्दाशत नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि नमकीन के पैकेट पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब की तस्वीर छापने के कारण सिखों में काफी रोष पाया जा रहा है।

haldiram

इसके इलावा उनका ये भी कहना है कि कंपनी के द्वारा किया गया ये काम बिल्कूल भी उचित नहीं है। सूत्रों का कहना है कि रोष प्रगट कर रहे सिखों न सभी सिख संगतों से अपील की है कि बाजार में इस नमकीन के पैकेट को ना खरीद कर इसका सख्त विरोध करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *