ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब रोडवेज और पनबस के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल से सरकार को बड़ा घाटा हुआ इसके साथ लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि रोडवेज बसों के करीब 2200 कर्मचारियों ने हड़ताल की हुई थी जिस कारण सरकार को काफी नुकसान हुआ। सूत्रों का कहना है कि सरकार को इस हड़ताल के कारण करीब 90 लाख रूपए का नुकासन हुआ।
गौरतलब है कि रोडवेज के कर्मचारी काफी लंबे समय से खुद को पक्का करने का संघर्ष कर रहे थे। पर जब सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो उन्होने चक्का जाम कर दिया। जिस कारण सरकार के साथ साथ लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि रोडवेज बसें एक दिन में तकरीबन पांच लाख किलोमीटर का सफर तय करती है। जिस कारण इन बसों को तकरीबन डेढ़ करोड़ की आमदनी होती है।
पर इन रोडवेज की बसों के चक्का जाम के कारण सरकार को लाखों का नुकसान हुआ। वहीं दूसरी तरफ सरकार इन कर्मचारियों की मांगों पर बिल्कूल भी ध्यान नहीं दे रही है। सूत्रों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट मंत्री अरूणा चौधरी ने इस कारण उनकी मांगों को नजरअंदाज किया है क्योकि उनका कहना है कि वो सरकार के अधीन नहीं बल्कि किसी निजी कंपनी के अधीन काम करते है।


