बटाला से ब्रैंपटन तक गैंगलैंड, पंजाब की जमीन पर गैंगस्टर्स की धाक..!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में गैंगस्टरों का बोलबाला है और पंजाब के बटाला को गैंगस्टरों का गढ़ माना जाता है । लेकिन अब ये गैंगस्टर बटाला से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में गैंगस्टरों का बोलबाला है और पंजाब के बटाला को गैंगस्टरों का गढ़ माना जाता है । लेकिन अब ये गैंगस्टर बटाला से ब्रैंपटन तक पहुंच चुके हैं और वो कैसे । यही बताएंगे हम आपको आज की इस रिपोर्ट में । पंजाब में गैंगस्टरों से पुलिस मुठभेड़ की खबरें भी आप सुनते होंगे । लेकिन उसके बावजूद पंजाब में गैंगस्टर का दबदवा है और इसमें सबसे पहले नाम आता है बटाला का । बटाला से गैंगस्टरों के बड़े-बड़े नाम आते हैं । गैंगवार का ये सिलसिला अब बटाला से निकल कर ब्रैंपटन तक पहुंच चुका है |अब बटाला ही नहीं बल्कि कनाडा का ब्रैंपटन भी पंजाबी गैंगस्टरों के लिए फेमस हो चुका।

पंजाब से युवा कनाडा में पढ़ने के लिए जाते हैं और ब्रैंपटन एजुकेशन के लिए फेमस है । आधे से ज्यादा पढ़ने के लिए कनाडा जाने वाले भारतीय वहीं पढ़ाई करते हैं और वहां पर ज्यादातर पंजाबी ही रहते हैं । हम ये कह सकते हैं कि ब्रैंपटन में सिखों का दबदबा है । लेकिन अब जो वारदातें सामने आ रही हैं । उन्होंने वो ये साबित करने के लिए काफी हैं कि ब्रैंपटन अब पढ़ाई के लिए कम और गैंगस्टरों के लिए ज्यादा जाना जा रहा है । क्योंकि यहां पढ़ाई के लिए आए युवक पढ़ाई छोड़ गैंग बनाकर युवकों से मारपीट कर रहे हैं । गैंगवार को अंजाम दे रहे हैं । ऐसे ही गैंगवार का एक वीडियो वायरल हुआ है और वीडियो में ये साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे पंजाबी युवक दिन दिहाड़े सड़कों पर उतर कर गैंगवार को अंजाम दे रहे हैं ।

इस पूरे गैंगवार ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं | एक सबसे बड़ा सवाल तो ये कि अब पंजाब के गैंगस्टर सिर्फ पंजाब तक ही सीमित नहीं रह गए हैं । बल्कि वो अपना दायरा बढ़ा कर विदेशों में भी पहुंच गए हैं और पढ़ने के लिए आए युवक पढ़ाई छोड़ गैंगवार में शामिल हो रहे हैं ।

Watch Video

https://youtu.be/919u6NCLB3M

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *