ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आज पंजाब के कई इलाके में बारिश ने दस्तक दी जिसके बाद मौसम काफी सुहावना हो गया। सूत्रों का कहना है मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि पंजाब में 28 जून से 1 जुलाई के दौरान भारी बारिश हो सकती है।
इसके इलावा मौसम विभाग का ये भी कहना है कि पंजाब के कई हिस्सों में मानसून के आने से पहले ही भारी बारिश हो सकती है।
गौरतलब है कि कुछ दिनों से गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल था। पर आज सुबह हुई बारिश के बाद लोगों को काफी राहत मिली है।


