ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कपूरथला में पुलिस के साथ मारपीट का मामला सामने आया है | दरअसल नशे का कारोबार करने वालों के ठिकाने पर छापेमारी करने गई सी.आई.ए. स्टाफ कपूरथला की पुलिस टीम पर 30-35 हथियारबंद व्यक्तियों ने हमला कर जहां कुछ पुलिस कर्मचारियों को बंधक बना लिया। वहीं इस दौरान एक ए.एस.आई. सहित 3 पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा हवाई फायर करने पर सभी आरोपी मौके से भाग निकले। थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सी.आई.ए. स्टाफ कपूरथला को सूचना मिली थी कि नजदीकी गांव आलमगीर काला संघिया में हरमिंद्र सिंह जो कि नशीले पदार्थ बेचने का धंधा करता है, के पास संदिग्ध लोग ठहरते हैं। जब सी.आई.ए. स्टाफ व पुलिस टीम गांव पहुंची तो गली से निकल रहे 5-6 युवकों और 2-3 महिलाओं को हरमिंद्र सिंह के घर के संबंध में पूछा जिनमें एक व्यक्ति मौके से भाग निकला, जिसको सी.आई.ए. टीम ने काबू कर लिया।
बाकी आरोपियों ने शोर मचाते हुए मोहल्ले के 25-30 और व्यक्तियों और महिलाओं को इकट्ठा कर लिया तथा पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। जिससे ए.एस.आई. स्वर्ण सिंह, हैड कांस्टेबल फकीर सिंह तथा कांस्टेबल मनदीप सिंह घायल हो गए। हैड कांस्टेबल ने पुलिस टीम को बचाने के उद्देश्य से ईंटों से हमला कर रहे आरोपियों को भगाने के लिए हवा में फायर किए, जिससे सभी आरोपी मौके से भाग निकले। हालांकि फरार हुए आरोपियों ने पुलिस टीम की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए थे।
Watch Video
https://youtu.be/Gt7T4n3LFv0
