NOOH NEWS : पुनहाना में पेड़ से लटका मिला 25 वर्षीय युवक आरिफ का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

नूंह जिले के पुनहाना शहर में अनाज मंडी के पीछे एक पेड़ से युवक का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक…

JHAJJAR

नूंह जिले के पुनहाना शहर में अनाज मंडी के पीछे एक पेड़ से युवक का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव पटाकपुर निवासी 25 वर्षीय आरिफ पुत्र अकबर के रूप में हुई है। मृतक शादीशुदा है और  उसके तीन बच्चे हैं जिनके सर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है।

जानकारी के अनुसार आरिफ बुधवार रात घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुनहाना अनाज मंडी के पीछे एक पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों ने शव की पहचान आरिफ के रूप में की।

घटना की सूचना पर सिटी थाना पुनहाना प्रभारी कुंदन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। FSL टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मामले की जांच आत्महत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें जानें-

FARIDABAD में समझौते के बाद फिर मारपीट, लाठी-डंडों से किया हमला, युवक का हाथ टूटा, पुलिस ने मामला किया दर्ज

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *