FATEHABAD में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दो शराब के ठेकों पर किया हमला,CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

फतेहाबाद 3 जुलाई फतेहाबाद  जिले में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। देर रात नकाबपोश  बदमाशों ने 2 ठेकों पर फायरिंग, मारपीट और…

FATEHABA
फतेहाबाद 3 जुलाई

फतेहाबाद  जिले में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। देर रात नकाबपोश  बदमाशों ने 2 ठेकों पर फायरिंग, मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम दिया ष।देर रात बदमाशों ने  रतिया क्षेत्र में स्थित ठेके पर हमला कर दिया । वहीं रुपावली क्षेत्र में भी शराब के ठेके पर लूट की वारदात सामने आई है।जिससे ठेके पर मौजूद 2 युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। नकाबपोश बदमाश दुकान के रखे गल्ले से हजारों रूपए की नकदी भी लूट ली।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सीसीटीवी में कैद हुई सारी घटना

इसके अलावा रुपावली क्षेत्र में भी शराब के ठेके पर लूट की वारदात सामने आई है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर रात  3 युवक ठेके पर पहुंचे । उन्होने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था । उनके हाथ में पिस्तौल तलवार इत्यादि तेजदार हथियार थे। बदमाशों ने जबरदस्ती ठेके का दरवाजा खोला और अंदर घुस गए। शिकायत के अनुसार एक आरोपी के हाथ में देसी पिस्तौल थी जिससे उसने फायर भी किए। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई।

गल्ले से निकाल ले गए रुपए

वारदात के बाद आरोपी ठेके के गल्ले से करीब 30 से 40 हजार रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां एक युवक को गंभीर हालत देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर कस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने कईं टीमें बनाई है।पुलिस ने कहा कि आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे।

अन्य ख़बरें जानें-

NOOH NEWS : पुनहाना में पेड़ से लटका मिला 25 वर्षीय युवक आरिफ का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *