फरीदाबाद 3 जुलाई
फरीदाबाद के धौज गांव में कुछ दिनों पहले हुए विवाद के समझौते के बाद फिर से मारपीट का मामला सामने आया है। इस हमले में तीन लोग घायल हुए हैं और एक युवक का हाथ टूट गया है।पीड़ित परिवार का आरोप है कि महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर हुए झगड़े का थाने में समझौता हो गया था, लेकिन इसके बावजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने रंजिश रखते हुए दोबारा हमला कर दिया।
इस हमले में एक 20 वर्षीय युवक समेत दो लोग घायल हो गए। घायल युवक का बायां हाथ टूट गया है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
धौज गांव के निवासी विजय सैनी और उनकी पत्नी विमला ने बताया कि 27 जून को भैंसों के पास जाते समय कुछ युवकों ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ, जोकि पुलिस थाना धौज पहुंचा था । बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। परिवार का आरोप है कि 30 जून को उनका बेटा नीरज भैंसों के पास बैठा था। तभी पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
बेटे को बचाने पहुंची विमला के साथ भी मारपीट की गई। बाद में विजय सैनी मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी लाठी-डंडों से हमला किया गया। विजय का कहना है कि उन पर तार बंधे डंडे से हमला किया गया, जबकि नीरज का हाथ टूट गया और तीनों को चोटें आई हैं। विजय सैनी ने आरोप लगाया कि हमला करने वालों में अफसर, उसकी पत्नी मकसूदन और उनके साथ दो-तीन अन्य लोग शामिल थे। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पीडित ने बताया कि उन्हे लगाताक जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
अन्य ख़बरें जानें-





