REWARI में देर रात हुई पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़ , दोनों आरोपियों को लगी गोली, सब-इंस्पेक्टर की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी लगी गोली

रेवाड़ी 3 जुलाई हरियाणा के रेवाड़ी जिले में देर रात पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जड़थल क्षेत्र के पास हुई इस मुठभेड़…

REWARI
रेवाड़ी 3 जुलाई

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में देर रात पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जड़थल क्षेत्र के पास हुई इस मुठभेड़ में बदमाशों की गोली एक सब इंस्पेक्टर की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे सब इंस्पेक्टर की जान बच गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाशों के पैर में गोली मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल

जानकारी के अनुसार, CIA धारूहेड़ा को सूचना मिली थी कि जड्थल क्षेत्र में कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर CIA टीम ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्धों का पीछा किया। खुद को चारों तरफ से घिरा देख बदमाश मोहन और गोविंद उर्फ झम्मन ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से करीब चार-चार राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मोहन और गोविंद उर्फ झम्मन के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें काबू कर रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ के दौरान सब-इंस्पेक्टर फखरुद्दीन को भी गोली लगी, लेकिन उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी। गोली जैकेट में लगने से उनकी जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया।

बखापुर फायरिंग केस में आरोपियों की तलाश

पुलिस ने बताया कि 28 जून को मोहन, उसके साथी प्रवीण और गोविंद उर्फ झम्मन ने गांव बखापुर निवासी रतिराम पर तीन राउंड फायरिंग की थी। इसी मामले में भी पुलिस को उनकी तलाश थी। देर रात ट्रॉमा सेंटर पहुंचे डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि CIA टीम बदमाशों का पीछा कर रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों का है पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

घायल दोनो आरोपियों की पहचान मोहन और गोविंद के रूप में हुई। मोहन पर हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, फिरौती और चोरी के 8-9 मामले दर्ज हैं। वहीं गोविंद के खिलाफ हरियाणा और राजस्थान में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती और फिरौती समेत 25 मामले दर्ज हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

CHAMBA के लियूडांधार में फंसे 24 श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेस्क्यू, भारी बारिश के चलते टूट गया था अस्थायी पुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *