चंबा 3 जुलाई
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर उपमंडल के बड़ग्राम पंचायत के भद्रा क्षेत्र स्थित दुर्गम लियूडांधार स्थित मंदिर में 50 से 60 लोग 30 जून को पूजा-अर्चना के लिए गए थे । उनमें से 25 से 30 लोग 1 जुलाई सुबह को वहां से वापिस आ गए थे । लेकिन भारी बारिश की वजह से एक नाले पर बने अस्थाई पुल के टूटने से बचे लोग लियूडांधार क्षेत्र में फंसे हुए है।ADM भरमौर विकास शर्मा ने बताया कि 1 जुलाई को उन्हे सूचना प्राप्त हुई थी । जैसे ही उन्हे सूचना प्राप्त हुई तो पर्वतारोहण संस्थान की टीम और NDRF की टीम भरमौर से लियूडांधार को भेज दिया गया और टीम 1 जुलाई शाम को भद्रा क्षेत्र में पहुंच चुके थे और 2 जुलाई को 11 बजे तक लियूडांधार पहुंच गए थे। लियूडांधार क्षेत्र में कुल 24 श्रद्धालु फंसे हुए थे और सभी को रेस्क्यू अभियान के दौरान सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिसमें से 21 श्रद्धालु भरमौर क्षेत्र और 3 श्रद्धालु अन्य राज्यों से आए हुए हैं।
अन्य ख़बरें जानें-



